अब तक की बड़ी ख़बरें



🔸प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, व्यापार और पर्यटन को देगा बढ़ावा।

 

🔸जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक घुसपैठिया।

 

🔸पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी।

 

🔸राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर निशाना साधकर पाप किया : हिमंत विश्व शर्मा

 

🔸नहीं तो भारत एक और पाकिस्तान बन जाता, सावरकर पर मचे घमासान के बीच संजय राउत का बड़ा बयान।

 

🔸तिहाड़ जेल में ऐश की जिंदगी जी रहे हैं AAP नेता सत्येंद्र जैन...मसाज करवाते का वीडियो वायरल।

 

🔸अफसोस है मुझे भारत की मिसाल देनी पड़ती है... इमरान खान ने फिर दिल खोलकर की हिंदुस्तान की तारीफ।

 

🔸पीएम मोदी उतरे गुजरात के चुनावी रण में, वलसाड में बोले-गुजरात को बदनाम करने वालों को सिखाएं सबक।

 

🔸कुछ देशों ने आतंकवाद को स्‍टेट पॉलिसी बना लिया है... अमित शाह ने PAK पर साधा निशाना।

 

🔸अपनी खिलाड़ी चाहिए तो मौत का सौदागर लौटा दो, रूस की डिमांड पर भड़का US

 

🔸राशन कार्ड पर दत्ता की जगह लिख दिया कुत्ता; VIDEO:अफसर के सामने भौंक-भौंक कर विरोध किया, दो बार सुधरवाने पर भी हुई गलती।

 

🔸दलबदलू पदाधिकारियों का भी कटेगा टिकट:केंद्र सरकार दल-बदल कानून में बदलाव की तैयारी में, कई राजनीतिक दलों ने सहमति जताई।

 

🔸मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत:बंबीहा गैंग का दावा- हमने मारा, मूसेवाला मर्डर का बदला लिया।

 

🔸लोगों को राहुल गांधी के चेहरे में महात्मा गांधी को देखना चाहिए, सद्दाम हुसैन को नहीं: असम सीएम

 

🔸मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर।

 

🔸Shraddha murder case: CCTV में बॉक्स और बैग लिए जाता दिखा हत्यारा आफताब, श्रद्धा की डेड बॉडी काटने वाला हथियार भी मिला।

 

🔸Gujrat Elections 2022 : जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने बेहद बेबाकी से कहा, मेरे लिए बूस्टर डोज हैं रवींद्र जडेजा।

 

🔸आंध्र प्रदेश के 44 तीर्थयात्रियों को लेकर सबरीमाला जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक लोग घायल।

 

🔹AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 72 रन से हराया, 3 मैचों की सीरीज़ में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त।


2022-11-20 10:26:38