छह वर्षीया हुमैरा हयात अब्बासी ने रखा रोज़ा।



 

बीकानेर। चार पीर बाबा दरगाह, सादुल कॉलोनी की रहने वाली छह वर्षीया हुमैरा हयात अब्बासी ने रमजान का पहला रोजा रखा। हुमैरा के पिता ज़हीर अब्बासी और माता सोफ़िया अब्बासी ने बताया कि वह माहे रमजान के आगमन से पहले ही उत्साहित थी और रोजा रखने की नियत रखती थी। सोफ़िया और ज़हीर ने बताया कि गुरुवार की शाम चांद नजर आने बाद से ही हुमैरा ने रोजा रखने का संकल्प जताया। सुबह 3 बजे सेहरी के लिए वह जाग गई और सेहरी कर के उसने रोज़े की नीयत की। दिन भर इबादत के बाद शाम को रोजा खोलने के समय परिजनों द्वारा हुमैरा को माला पहना कर खुशियां मनाई गई। 


2023-03-26 15:57:40